Monday, April 29, 2024
No menu items!

लायंस क्लब क्षितिज ने तमाम सामाजिक महिलाओं को किया सम्मानित

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने नगर के एक होटल में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माया टंडन नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर ने महिलाओं की परिवार व समाज में जिम्मेदारी, उनके अधिकारों, सुरक्षा, पारिवारिक मूल्य के बारे में चर्चा किया। विशिष्ट अतिथि अंजू पाठक सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने नारी शक्ति के बारे में बताया। साथ ही कहा कि महिलाएं अधिक दृढ़ संकल्प से भरपूर हो तो आगे स्वयं बढ़ती चली जाएंगी। पिंकी मौर्या ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज ने जो सम्मान मुझे दिया है, मुझे भी ऐसे कार्य करने को प्रेरित करता है कि मैं आपके दिए गए सम्मान का मान रख सकूं।
इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर किया गया। इसके उपरान्त जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुश्री सीतू मौर्य, श्रुति यादव बास्केटबॉल स्टेट चैंपियन, डा. सपना सिंह चिकित्सा एवं समाजसेवा, पिंकी मौर्य स्वयं सहायता समूह, वंदना मिश्रा बैंककर्मी हैंं।
संस्थाध्यक्ष सीमा सहाय ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। इसके पश्चात डॉ प्रिया सिंह ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिंह ने नारी की प्रचंड शक्ति का विस्तृत वर्णन किया।
निवर्तमान अध्यक्ष चेतना साहू ने महिलाओं के अधिकार व सम्मान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। संस्थापक अध्यक्ष यवनिका सिंह ने लैंगिक असमानता के बारे में विस्तार से वर्णन किया। संस्था सचिव शिल्की श्रीवास्तव ने इंटरनेशनल वूमेंस डे सेलिब्रेशन के संबंध में विस्तार से वर्णन किया। कोषाध्यक्ष सुषमा सोनकर ने महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में चर्चा किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अर्चना श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मेघना रस्तोगी ने किया।
इस अवसर पर सुषमा सोनकर, रेखा सिंह, नीलम जायसवाल, नीतू सिंह, वंशिका सिंह, डॉ आकांक्षा द्विवेदी, अंजली गुप्ता, सुधा बैंकर, शिल्पी जायसवाल, अंशु श्रीवास्तव, दीपशिखा चौरसिया, बबीता जायसवाल, रिंकी श्रीवास्तव, चांदनी साहू, शिवानी मौर्य सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular