Monday, April 29, 2024
No menu items!

लायंस क्लब क्षितिज ने तमाम नारी शक्तियों को किया सम्मानित

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने नगर के एक होटल में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्या नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर ने महिलाओं की परिवार व समाज में जिम्मेदारी, उनके अधिकारों, सुरक्षा, पारिवारिक मूल्य के बारे में चर्चा किया। चौकी प्रभारी स्नेहा राय ने नारी शक्ति के बारे में बताते हुये कहा कि महिलाएं अधिक दृढ़ संकल्प से भरपूर हो तो आगे स्वयं बढ़ती चली जाएंगी। रीता गिरी ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज ने जो सम्मान मुझे दिया है, मुझे भी ऐसे कार्य करने को प्रेरित करता है कि मैं आपके दिए गए सम्मान का मान रख सकूं। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री जासवाल ने ध्वज वंदना से किया जिसके बाद अतिथियों को माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम दिया। इसके उपरान्त जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में स्नेहा राय चौकी प्रभारी, सुश्री खुशबू यादव खेल क्षेत्र, डा. प्रियंका श्रीवास्तव साल्वेशन हॉस्पिटल चिकित्सा एवं समाजसेवा, रीता गिरी स्वयं सहायता समूह, संस्कृति गुप्ता प्रशासनिक सेवा क्षेत्र को सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष किरण सेठ ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। इसके पश्चात डॉ प्रिया सिह ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात नीतू गुप्ता ने नारी की प्रचंड शक्ति का विस्तृत वर्णन किया। पूर्व अध्यक्ष सीमा सहाय ने महिलाओं के अधिकार व सम्मान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया।
उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने इंटरनेशनल वूमेंस डे सेलिब्रेशन के संबंध में विस्तार से वर्णन किया। डॉ राम मूरत मौर्य चेयरमैन प्रतिनिधि ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। अन्त में कार्यक्रम संयोजक जूही सिंह व गायत्री जायसवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया।
इस अवसर पर सुषमा सोनकर, शिल्की श्रीवास्तव, रेखा सिंह, नीलम जायसवाल, नीतू सिंह, शिल्पी जायसवाल, दीपशिखा चौरसिया, बबीता जायसवाल, रिंकी श्रीवास्तव, आराधना सिंह, निशा कनौजिया, माया मौर्य सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular