Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लायंस क्लब क्षितिज ने करायी रंगोली प्रतियोगिता

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने देव दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता करायी जो नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट नखास पर हुआ। बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रंगोलियां बनाई। कुल 250 बच्चों ने हिस्सा लेकर मनमोहक रंगोली बनायी। संस्थाध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई करते हुये सराहना किया। सचिव प्रदीप श्रीवास्तव व दीपक साहू ने आए सभी अतिथियों व बच्चों का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य अश्विनी श्रीवास्तव, निशा कन्नौजिया एवं साधना मौर्य ने किया। संस्था ने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी दी। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेताओं को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर शशांक सिंह, विष्णू सहाय, विनय वरौतिया, अजीत सोनकर, दिलीप सिंह, संजय बैंकर, अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, देव आनन्द, संजय गुप्ता, हाफिज शाह, संजय जायसवाल, डॉ प्रशांत द्विवेदी, संजय सिंह, दीपक साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular