Monday, April 29, 2024
No menu items!

लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने किया पौधरोपण

शाहगंज, जौनपुर। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मन्दिर बैंकर्स कालोनी में लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को पौधरोपण किया गया। संस्थाध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को आज के परिवेश में बढ़ते हुए प्रदूषण के निवारण हेतु पौधरोपण करने तथा वृक्षों से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
संस्था के प्रति आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज जायसवाल, संजीव जायसवाल, दीपक सिंह, आचार्य दीपक पाण्डेय, अरुण कुमार मिश्र, गौरव त्रिपाठी, तेज बहादुर वर्मा, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular