Monday, April 29, 2024
No menu items!

सूर्य नारायण जी की पुण्यतिथि पर लायंस परिवार ने बांटा कम्बल

अजय पाण्डेय
जौनपुर। सूर्य नारायण त्रिपाठी पूर्व सांख्यकीय अधिकारी की पुण्यतिथि पर लायन्स क्लब जौनपुर सूरज के तत्वावधान में जरूरतमन्दों को कम्बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व जौनपुर, इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई के कैबिनेट सेक्रेटरी मनीष गुप्ता, पूर्व प्राचार्य टीडी कॉलेज डा. समर बहादुर सिंह, डा. अरुण चतुर्वेदी, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष मनोज मिश्र, महामंत्री लाल बहादुर यादव, राजवीर सिंह, लायन सूरज के अध्यक्ष सतीश मौर्य, सभासद कृष्ण कुमार यादव राजू, मनमोहन सिंह, कलेक्ट्रेट के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद यादव, सुनील सिंह, राजेश यादव, रमाकांत यादव, संतोष साहू, शशिकांत सिंह, डा. मनोज वत्स, राधेश्याम मौर्य, त्रिपुण्ड भास्कर मौर्य, राजेन्द्र खत्री, बृजमोहन शुक्ला, रेनू त्रिपाठी, ममता खत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी राम अछयबर चौहान ने इसे पुनीत कार्य बताते हुये कहा कि निर्बल लोगों की सेवा नारायण सेवा है। अन्त में लायन परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। लायन इंटरनेशनल के कैबिनेट सेक्रेटरी मनीष गुप्ता ने कार्यक्रम को सराहनीय और सुन्दर बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular