Monday, April 29, 2024
No menu items!

नपं कचगांव में स्वच्छ जनजागृति दिवस कार्यक्रम में चला लाइव प्रसारण

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव कार्यालय परिसर में स्वच्छ जनजागृति दिवस दिवस के तहत नगर विकास मंत्री के संबोधन को बुधवार को लाइव सीधा प्रसारण कर दिखाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से चेयरमैन फिरोज अहमद खान, अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। इस लाइव प्रसारण में नगर विकास मंत्री के संबोधन को लोग लाइव देखें।

लाइव प्रसारण में नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश के सभी जनपद के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत का प्रत्येक वार्ड साफ सुथरा रहे। कर्मियों व स्थानीय लोगों ने पूरा लाइव प्रसारण देखा तथा संकल्प लिया कि सभी वार्डों में सफाई मित्रों द्वारा सफाई किये जाने के दौरान पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर चेयरमैन फिरोज अहमद खान, अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular