Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शाहगंज में भगवान चित्रगुप्त का बनेगा मन्दिर

  • कायस्थ महासभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
  • डेंगू मरीजों के लिये बकरी का दूध फ्री में मुहैया करा रहा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह, श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन समारोह व सम्मान समारोह संस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष शाहगंज प्रवीण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव विवेक अस्थाना सभासद ने किया। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त पूजन आरती विधि विधान से सम्पन्न हुआ जिसके बाद सामूहिक संगत पंगत का आयोजन हुआ। तत्पश्चात कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने नई टीम को सपथ ग्रहण कराया।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, महासचिव विवेक अस्थाना, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, स्वत्रन्त्र श्रीवास्तव, संतोष अस्थाना, रवि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव, जिला सचिव सुधांशु श्रीवास्तव, अशोक अस्थाना, पिंटू अस्थाना, संगठन सचिव नीरज श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही महासभा 2150 को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने हर तहसील क्षेत्र में एक भगवान चित्रगुप्त मंदिर बनने का संकल्प लिया है जिसे हम लोग पूरा करेंगे व हर तहसील क्षेत्र में मंदिर होगा। राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू ने कहा कि कायस्थ महासभा का विस्तार पूरे देश में हो रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर प्रतिदिन भगवान का पूजन होना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि संरक्षक आर के सिन्हा जी पूर्व सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव हर कायस्थ के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को एक—दूसरे को सहयोग देकर संगठन को मजबूत करना है।
इस दौरान शाहगंज कायस्थ महासभा 2150 ने शाहगंज में एक भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर बनाने का संकल्प लिया जिस पर कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने घोषणा किया कि श्री भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति मेरे तरफ से रहेगी। शाहगंज अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि अगले साल हम लोग अपने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजन करेंगे। कार्यक्रम में आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर सर्वभ श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश अस्थाना, मनोज अस्थाना, अजय वर्मा, न्यास जी श्रीवास्तव, नीरज अस्थाना एडवोकेट, पिंटू अस्थाना, दीपक श्रीवास्तव, पत्रकार सुषमा अस्थाना, सरोज श्रीवास्तव, शालनी संदीप श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, रीना अस्थाना, कनकलता देवी, बबिता श्रीवास्तव, कांति देवी, शिव देवी, अनुपम श्रीवास्तव, संतोष निगम, रोशन श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित तमाम चित्रांश बंधु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular