Saturday, May 18, 2024
No menu items!

प्रभु श्रीराम का जीवन अनुकरणीय: रेखा रामायणी

  • समाजसेवा भी प्रभु की सेवा: अखिलेश मणि

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। संस्कार भारती द्वारा हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में आयोजित श्रीराम कथा में मानस मणि रेखा रामायणी ने कथा में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी का जीवन अनुकरणीय है। प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा में रहकर जीवन जीना सिखाता है। संस्कार भारती के संरक्षक संजय अग्रहरी, प्रधान सुभाष चन्द्र यादव चंदू, अजेन्द्र अग्रहरि, हनुमान प्रसाद, श्रवण अग्रहरि, अमित जायसवाल, प्रवीण बरनवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ कराया। मानस मर्मज्ञ क्रांतिकारी विचारधारा से ओत-प्रोत अखिलेश मणि शाडिंल्य के कथा से श्रोतागण भाव विभोर हो उठे। कथा वाचक शांडिल्य ने सेवरी की सेवा को समाजसेवा से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जो ईश्वर के बनाये गये इस जगत में समाज की सेवा करता है वह प्रभु की सच्ची सेवा करता है। प्रभु उस पर स्वयं ही कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कांत सोनी ने सभी सनातनी के सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम अवतार अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, राजकुमार कसेरा, रिंकी कसेरा, कुसुम जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्था के महामंत्री वीरेन्द्र यादव वीरू ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular