Monday, April 29, 2024
No menu items!

मां शारदा गिर गाय डेरी फार्म का हुआ उद्घाटन

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत बैसपार पाल बस्ती में पूर्वांचल का पहला गिर गाय दूध डेरी का उद्घाटन सत्य प्रकाश गुप्ता एडवोकेट मुंबई हाई कोर्ट एवं मां शारदा शक्तिपीठ के प्रधान न्यासी ने फीता काटकर किया।
डेयरी फार्म के प्रोपराइटर विजय जायसवाल द्वारा डेरी को खोला गया है जिन्होंने बताया कि इस प्रकार की डेरी जनपद में ही नहीं, वरन पूरे पूर्वांचल में यह पहली डेरी है जहां से गोबर का बंबू यानी लट्ठा, लकड़ी बनाने की मशीन ले आए हैं और भी धीरे-धीरे गोबर से निर्मित लकड़ी के अलावा धूप, पूजन सामग्री अन्य उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा। गिर गाय की या डेरी पूर्वांचल में एकमात्र बैसपार जनपद के अंदर खोली गई है।
उन्होंने बताया कि मां शारदा गिर गाय डेयरी फार्म से दूध, दही, घी के साथ घरों में उपयुक्त होने वाले और भी गोबर से निर्मित सामग्री निर्मित होगा जो अपने आपमें जनपद के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और धार्मिक कार्य होगा। इस अवसर पर सौरभ जायसवाल, विजय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular