Monday, April 29, 2024
No menu items!

मछलीशहर जिला मीडिया प्रभारी का हुआ जोरदार स्वागत

महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर द्वारा प्रेस नोट जारी कर संतोष मिश्रा निवासी चक महनी रामनगर मड़ियाहूं को जिला मीडिया प्रभारी मछलीशहर बनाया गया। संतोष जी बड़े ही मृदुभाषी और मिलनसार एवं चाणक्य नीति के माहिर सन् 1992 से छात्र जीवन से ही भाजपा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा समर्पण के साथ करते आए हैं। इनकी इसी कुशलता एवं दक्षता को देखते हुए भाजपा ने लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर बड़ी जिम्मेदारी देकर बड़ा भरोसा व्यक्त किया है। जिला मछलीशहर के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मड़ियाहूं डाक बंगले पर नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा को मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, सांसद बीपी सरोज, विधायक आरके पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, बृजेश सिंह, बृज नारायण दुबे, जिला मंत्री राजेश सोनकर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, मण्डल अध्यक्ष रविशंकर दुबे, नाजा दुबे, मोहन राजभर, मंडल अध्यक्ष जलालपुर, मंडल अध्यक्ष निगोह, वरिष्ठ भाजपा नेता राम पटेल, ब्रह्मदेव तिवारी, ब्रह्मदेव उपाध्याय, प्रदीप पाठक, लवकुश तिवारी, मोहित तिवारी, पंकज केसरी, जयसिंह आदि ने संतोष जी को बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular