Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जनकल्याण के लिये महारूद्राभिषेक का हुआ आयोजन

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अहमदपुर शिवाला मंदिर पर सोमवार को जनकल्याण के लिये महारुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इस महारुद्राभिषेक में क्षेत्र के काफी लोग शामिल हुये। प्रमुख यजमान के रूप में अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, भुवन सिंह ने सपत्नी भगवान भोलेनाथ की पूजा किया।

विजय पाठक व विनय कुमार ने लगभग 5 घण्टे तक रुद्राभिषेक कर पूजा तथा हवन को सम्पन्न कराया। इस आयोजन में पिंटू प्रजापति, राजेश सिंह, सर्वेश सिंह, भोले सिंह, अंकित श्रीवास्तव, बाबू राम, विनोद सिंह, निक्कू सिंह सहित काफी लोगों ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular