Sunday, April 28, 2024
No menu items!

महेन्द्र साहू सामूहिक विवाह प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, वैश्य समाज ने किया स्वागत

जौनपुर। जनपद के खुटहन निवासी महेंद्र प्रसाद साहू द्वारा वर्षों से वैश्य उपजातियां में आदर्श सामूहिक विवाह आयोजित करके हजारों जोड़ों का विवाह कराया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए भारतीय वैश्य चेतना महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने इन्हें उत्तर प्रदेश का आदर्श सामूहिक विवाह प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही यह अपेक्षा भी किया कि पूरे उत्तर प्रदेश में आदर्श सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन एवं विवाह समारोह का आयोजन भारतीय वैश्य चेतन महासभा उत्तर प्रदेश के बैनर तले करावें, ताकि संगठन के सामाजिक मिशन “वैश्य उपजाति आपस में बेटी रोटी का संबंध कायम करें और वैश्य समाज को मजबूत बनाएं” को बल मिल सके। महेंद्र साहू को सामूहिक विभाग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर नगर के एक सभागार में जनपद के वैश्य समाज ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर शासकीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्त, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, नन्हकउ गुप्ता, नीरज जी महाराज, राम आसरे साहू, डॉ चन्द्रसेन, राधेश्याम गुप्ता, पवन गुप्ता, ओम प्रकाश एडवोकेट, प्रदीप गुप्ता, सत्य नारायण साहू सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular