Monday, April 29, 2024
No menu items!

महेश सिंह ने सम्भाला सिकरारा थाने का पदभार

महेश सिंह ने सम्भाला सिकरारा थाने का पदभारसौरभ सिंह/अभिनव सिंह
सिकरारा, जौनपुर। नवनियुक्त थानाध्यक्ष महेश सिंह ने सिकरारा थाने का चार्ज ग्रहण कर लिया जिसके बाद कहा कि थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहे और जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय मिले, यही उनका प्रयास रहेगा। साथ ही क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई, पशु तस्करी, शराब माफियाओं तथा अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। पदभार के तुरंत बाद वे क्षेत्र भ्रमण को निकले नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने कहा कि थाने में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत सुनी जाएगी और पूर्णत: उसका समाधान किया जाएगा।
इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों से कोई समझौता नहीं। गरीब-अमीर में बिना फर्क के न्याय दिलाना, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सजा दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र की जनता चैन की नींद सोये, इसके लिए मैं 24 घण्टे प्रयत्नशील रहूंगा।

 


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular