Monday, April 29, 2024
No menu items!

अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का वांछित गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित नहर के पास मंगलवार की रात अधिवक्ता पवन कुमार के ऊपर हुए जानलेवा हमले में वाञ्छित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त मामले में पुलिस भारतीय दण्ड संहिता की धारा 307, 506, 34 में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष विनोद सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, रामप्रीत राम, कांस्टेबल मशकूर अहमद एवं अशोक यादव ने मामले में वांछित सारीजहांगीर पट्टी निवासी अभियुक्त प्रदीप पुत्र केशव प्रसाद तथा सुरज पुत्र हरिराम को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular