Sunday, April 28, 2024
No menu items!

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के कई ब्लाक इकाइयों का हुआ गठन

बदलापुर में अनूप सिंह, बक्शा में विजयभान यादव, सुजानगंज में पुरूषार्थ यादव, सिकरारा में डा. रामकृष्ण यादव, जलालपुर में शैलेन्द्र सिंह एवं धर्मापुर में उमेश सोनकर बने अध्यक्ष
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के विभिन्न विकास खंड इकाइयों का गठन हुआ। विकास खंड बदलापुर में अध्यक्ष अनूप सिंह एवं मंत्री विनय यादव, बक्शा में अध्यक्ष विजयभान यादव एवं मंत्री धर्मेंद्र यादव, सुजानगंज में अध्यक्ष पुरुषार्थ यादव एवं मंत्री इं अमित गुप्ता, सिकरारा में अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण यादव एवं मंत्री राजकुमार पांडेय, जलालपुर में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एवं मंत्री दिनेश राजभर तथा धर्मापुर में अध्यक्ष उमेश सोनकर एवं मंत्री राजेश यादव निर्विरोध निर्वाचित हुये।
सभी विकास खंडों में उपर्युक्त दो पदों के अतिरिक्त उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं संप्रेषक का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके विकास खंड में उपस्थित कर्मचारियों ने माला—फूल एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। निर्वाचित कार्यकारिणी को संबंधित विकास खंडों में संयुक्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत या विकास खंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
विकास खंड बक्शा में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री विजयभान यादव ने कहा कि संगठन का जनपद स्तरीय अधिवेशन 9 अप्रैल को प्रस्तावित है। तदक्रम में पूरे जनपद के समस्त विकास खंडों की इकाइयों का पुनर्गठन संघ के संविधान के अनुरूप किया जा रहा है। इससे हमारा संगठन विकासखंड से प्रदेश तक और सक्रिय एवं सशक्त होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular