Monday, April 29, 2024
No menu items!

कांग्रेस कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

संजय शुक्ला
जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव अरुण विद्यार्थी, प्रदेश सचिव राजेश कुमार की उपस्थिति में हुई जिसका मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के साथ परिचय एवं आसन्न लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी अनिल दुबे आजाद सहित शहर अध्यक्ष विशाल सिंह, डॉ राकेश उपाध्याय, नीरज राय, देवेंद्र मिश्रा, विनय तिवारी, राकेश सिंह, मुफ्ती मेंहदी, मोहम्मद अंसारी, संतोष मिश्रा, मनीष दुबे, राजकुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र मौर्य, गौरव सिंह, विकास तिवारी, राकेश मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अली अंसारी के अलावा तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया। अंत में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद की माता के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोकसभा की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular