Monday, April 29, 2024
No menu items!

वाहन की चपेट से अधेड़ घायल, बाद में हुई मौत

बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गभीरन में शाहगंज तहसील के अमीन किसी वाहन से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनकी बाद में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समसपुर पवनियरियां निवासी साहब लाल 55 वर्ष सरकारी काम से खुटहन गए हुए थे। शाम को लगभग 4 बजे वह बाइक से अपने सहयोगी कर्मचारी स्वतंत्र उपाध्याय के साथ वापस लौट रहे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर सड़क के किनारे गिर गये। जानकारी मिलने पर परिजन सहित स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने साहब लाल को मृत घोषित कर दिया। इनके साथ रहे सहयोगी कर्मचारी को दवा और मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई है।
परिजन ने बताया कि इनके पास रहा कीमती मोबाइल, नकदी रुपए सहित अन्य सामान गायब हो चुके हैं। खुटहन पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साहब लाल शाहगंज तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत रहे। उनकी मौत से तहसील कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular