Monday, April 29, 2024
No menu items!

राज्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को किया सम्मानित

  • शक्ति वन्दन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर है। इसीलिए सरकार द्वारा महिलाओं हेतु संचालित सरकारी योजनाओं में महिला को ही परिवार का मुखिया बनाया गया है, जैसे स्वयं सहायता समूह गठन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, उज्जवला योजना, विद्युत सखी आदि। उक्त बातें राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कही। वे सोमवार को कुत्तूपुर स्थित एक लान में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से जन समूह को अवगत कराया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त की मेनका सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलायें जो सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

सरकार की विभिन्न योजनाओं को शहरी गरीबों को लाभान्वित करने में सहयोग कर रही हैं, उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह प्रतिनिधि राज्यमंत्री तथा अध्यक्षता धर्मेन्द्र मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष खेतासराय ने किया। कार्यक्रम में रामसूरत मौर्या, करंजाकला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, मंडल अध्यक्ष करंजाकला राजकेशर पाल, सीबी साहू, ऊषा देवी, डूडा के जितेन्द्र सिंह, संदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular