Monday, April 29, 2024
No menu items!

साढ़े 22 करोड़ रूपये की तीन परियोजना का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम से आरा तक सम्पर्क मार्ग का चौडीकरण और सुन्दीकरण किया जायेगा। 12 किलोमीटर के इस सड़क मार्ग निर्माण में 19 करोड़ 75 लाख रूपये खर्च होगा। आज इस परियोजना का शिलान्यास प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने किया। इसके आलावा नाबार्ड आर.आई.डी. एफ. 29 योजना के अन्तर्गत दो और परियोजना का शिलान्यास किया।
पहली परियोजना सिद्दीकपुर—जमुहाई मार्ग राजपत नगर सम्पर्क मार्ग मध्य नाले पर बॉक्स कलवट पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया। इस परियोजना के निर्माण में 1 करोड़ 84 लाख रूपये खर्च होगा। दूसरी परियोजना ग्राम सैदपुर गढ़ऊर के मध्य नाले पर बॉक्स कलवर्ट पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना में 60 लाख रूपये खर्च होगा।
शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास का कार्य हुआ है, उतना विकास पिछली सरकारें 60 वर्षों में नहीं कर पायीं। आज विकास कि गंगा बह रही है। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ गया है। चाहे सड़क हो, बिजली हो, ग्रामीण पेयजल हो, गरीबों का आवास हो, आयुष्मान कार्ड हो।
इस अवसर पर डॉ रामसूरत मौर्या, रविंद्र सिंह पूर्व प्रधान, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, शरद सिंह, राजकेशर पाल, रविंद्र सिंह राजू दादा, राजकेशर, अमित श्रीवास्तव, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप तिवारी, श्याम बाबू यादव जिला पंचायत सदस्य, पुष्पेन्द्र त्यागी, विकास पंडा, विवेक मौर्या, राधे पाल, विकास शर्मा, ब्रह्मेश शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular