Sunday, April 28, 2024
No menu items!

राज्यमंत्री ने शीतला चौकियां धाम में टेका मत्था

चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में शनिवार को राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह पहुंचे। मां शीतला के चरणों में शीश नवाते हुए विधि विधान से दर्शन पूजन किये। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण स्थित सत्य नारायण भगवान के मंदिर में शीश झुकाया। मंदिर पुजारी आनंद त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, संजय माली ने दर्शन—पूजन कराया।दर्शन के पश्चात राज्यमंत्री ने चौकियां धाम की महिमा को जाना तथा आसपास हुए सुंदरीकरण कार्य को देखा। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular