Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बदमाशों ने दर्शनार्थी को किया लहूलुहान

बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को दर्शन करने आए युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट का लहूलुहान कर दिया। लोगों के ललकारने पर सभी भाग खड़े हुए। घायल युवक के साथ आया युवक तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गया। धाम के लोगों ने बताया कि शुक्रवार लगभग 5—6 युवक आए और काली माता मंदिर के पास दर्शनार्थी को अचानक पीटने लगे जिससे उसका सिर फट गया। बाहर से आए लगभग आधा दर्जन बदमाशों द्वारा चौकियां धाम में दर्शनार्थ की पिटाई से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। घायल का नाम पता स्पष्ट नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular