Monday, April 29, 2024
No menu items!

पति पत्नी के विवाद में सरकारी कर्मचारियों के कारनामों का हुआ पर्दाफाश

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस के पास पति पत्नी के मारपीट तथा एक दूसरे को छोड़ने का मामला पहुंचा। पूछताछ में पुलिस, सरकारी अधिकारियों के कारनामों का भी पर्दाफाश हुआ। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव निवासी शिवपूजन गौतम की पुत्री पिंका देवी की शादी 2016 में जलालपुर क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी श्याम नारायण गौत्तम पुत्र दूधनाथ गौतम के साथ हुई थी। पिंका के पिता शिवपूजन ने बताया कि श्याम नारायण मेरी पुत्री पिंका को आये दिन मारता पीटता रहता है। वह शराब पीने का आदि है। पिंका अब उसके साथ नही रहना चाहती है। वहीं श्याम नारायण ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग जबरदस्ती मेरी पत्नी को मायके लिवा गए हैं। दोनों पक्षों की पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों की शादी वर्ष 2016 में धूमधाम से हुई थी। इसके बाद ब्लॉक स्तर कर्मचारियों व अधिकारियों ने 2018 में दोनों की शादी सरकार द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में भी करवायी गयी थी। थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर बुलवाया है। पिंका के पिता से पिंका को भी लिवाकर आने को कहा जिससें दोनो पक्षों की बात की जानकारी हो सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular