Monday, April 29, 2024
No menu items!

विधायक ने सड़क निर्माण के लिये किया भूमि पूजन

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के बक्शा-तेजी बाजार-लोहिंदा-बंधवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ किए जाने पूर्व क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विधि विधान से भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। यह मार्ग 31 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य 46 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि इस मार्ग को स्मार्ट मार्ग बनाया जाएगा। इस मार्ग में आने वाले समस्त बाजारों व आबादी वाले भाग में सीसी रोड और बाकी बचे मार्ग पर पिच मार्ग बनाया जाएगा।

वहीं अपने कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह, भोलानाथ मिश्र, राम सहाय पाण्डेय, बलबीर गौड़, लवकुश सिंह, शनि शुक्ला, अतुल दूबे, उमा प्रताप सिंह, आशीष सिंह, अशोक सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, वैभव सिंह, विनोद मौर्य ग्राम प्रधान, आजाद सिंह, राहुल मिश्रा, धीरज चौबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular