Monday, April 29, 2024
No menu items!

निराश्रित/बेसहारा गोवंश से सम्बन्धित निस्तारण के लिये मोबाइल नम्बर जारी

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल से संबन्धित विभिन्न क्रिया—कलापों का आनलाइन डाटा फीडिंग, गोवंश आश्रय पोर्टल, मोबाइल एप तथा धनराशि हस्तानान्तरण, पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से कराये जाने के संबन्ध में अपर मुख्य सचिव पशुधन उ०प्र० शासन के शासनादेश के अनुसार जनपद स्तर पर पीएमयू (प्रोजेक्ट मानीटरिंग यूनिट) स्थापना तथा सघन मानीटरिंग किये जाने के निर्देश के क्रम में जनपद में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में जनपदीय प्रोजेक्ट यूनिट (पीएमयू) की स्थापना की गयी है।
निराश्रित/बेसहारा गोवंश से सम्बन्धित किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी/उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर/शाहगंज डा० लाल रत्नाकर सिंह के मोबाइल नम्बर 8765957941 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त यूनिट हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नामित किया गया है जिसमें पशुधन प्रसार अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक देवेन्द्र मौर्य, कम्प्यूटर आपरेटर प्रीति मिश्रा को नामित किया गया है। प्रोजेक्ट मानीटरिंग प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक 05452-261544 एवं ई-मेल आईडी पर कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular