Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मोदी सरकार 4 सौ पार का महिलाओं ने लिया संकल्प: अपराजिता

  • नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री का हुआ सीधा प्रसारण

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक परिसर में बुधवार की सुबह नारी शक्ति वंदन के समापन पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भाजपा महिला मोर्चा मंत्री जूही सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची वाराणसी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने बताया कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं भाग लेकर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनीं। हमारी बहनों ने संकल्प लिया कि फिर एक बार मोदी सरकार और 4 सौ पार का जो नारा है, उसे प्रधानमंत्री के साथ आगे से आगे कदम मिलाकर चलने का कार्य करते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुपमा राय, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, विवेक सिंह, श्याम नारायण प्रजापति, सुमन सिंह, कृष्णकांत यादव, जीतेश साहू, कीर्तिमान सिंह समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

  • छितौना में हुआ नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम

छितौना गांव के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम आयोजक प्रधानपति फौजी सुबास यादव ने बताया कि जिस तरह से देश में महिलाओं को लेकर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, वह सराहनीय योग्य कार्य है। ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को सशक्त व सुदृढ़ बनाने में बल मिलेगा और महिलाएं अपने आपको सुरक्षित व सम्मानित महसूस करेंगी। इस अवसर पर आजीविका मिशन ब्लॉक सूरज कुमार, संजय सरोज, राजकुमार मौर्य समेत भारी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular