Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जनता से टैक्स को लेकर मोदी सरकार बनाती है प्रचार की होर्डिंग: अमित

विरेन्द्र यादव
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के छबीलेपुर बाजार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया जिसमें लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता से टैक्स को हजम कर रही है और वह उनके पैसो को चुनाव प्रचार में खर्च कर रही है।
जानकारी के अनुसार छबीलेपुर बाजार में सपा नेता अमित यादव के नेतृत्व में पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ जहां श्री यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार का बुलडोजर कानून और लंगड़ा बनाओ अभियान पीडीए के खिलाफ संवैधानिक है। यह गरीबों, पिछड़ों, दलितों को मुठभेड़ में दिखाकर हाफ एनकाउंटर कर रही है। सपा नेता ने कहा कि जनता से टैक्स लेकर यह भाजपा सरकार अपने प्रचार प्रसार अभियान में खर्च कर रही है और लोकसभा चुनाव जनता के पैसे पर लड़ने की तैयारी कर रही है जो बेहद और गलत और शर्मनाक है। इसके खिलाफ सबको आगे आना होगा। वर्तमान मोदी योगी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।
इस अवसर पर सपा नेता सुशील चंद दुबे, सत्येंद्र यादव, रामजस यादव, भीम यादव , जितेंद्र यादव, कमाल अंसारी, राजकुमार, नन्हकू निषाद, रती लाल कनौजिया, रामचरित्र गौतम, गोवर्धन पाल, रविनाथ पाल सहि तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular