Monday, April 29, 2024
No menu items!

मोदी की गारण्टी वाली गाड़ी लोगों को कर रही लाभान्वित: रामविलास

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के सिधवन ग्राम पंचायत में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीशंकर दुबे रहे। मुख्य अतिथि रामविलास ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र वाक्य को साकार करने के लिये केन्द्र सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्रताधारी को लाभान्वित करने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

इसमें लाभों से वंचित रह गये व्यक्तियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। अंत में श्री पाल ने कहा कि सब लोग 22 जनवरी को अपने आस पास के मंदिरों व घरों पर दीपक अवश्य जलाकर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर खुशियां मनायें। विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष देवीशंकर दुबे ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले 3 साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

ज़रूरतमंद एवं ग़रीब को भोजन का संकट न आये इसलिए यह संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया है। जिलाध्यक्ष रामविलास पाल के हाथों लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, मंडल महामंत्री रमेश चंद दुबे, मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव, आलोक दुबे, भाजपा नेता संजय सोनकर, कृषि विभाग के एडीओ एजी जय प्रकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान श्याम बिहारी, सूरज आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular