Sunday, April 28, 2024
No menu items!

श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति ने की मासिक बैठक

जौनपुर। श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति की मासिक बैठक स्थान धोबी धर्मशाला, केरारवीर मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष व रजक महासंघ के नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया के अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में कार्यकारिणी की मासिक समीक्षा बैठक व लेखा जोखा, धर्मशाला निर्माण पर चर्चा तथा स्वतंत्रा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने कहा कि समाज को एकजुट होकर बाबा संतगाडगे जी के बताये हुय मार्ग पर चल कर समाज का उत्थान व समाज के लोगों को शिक्षित करने का संकल्प लेकर कार्य करने की जरुरत है। कुछ समाज लोग अपने स्वार्थ में आकर समाज बांटने का कार्य कर रहे हैं इनसे समाज के लोगों को बचना होगा। सही गलत का निर्णय खुद लेकर समाज हित में लोगों को खुल कर साथ में सामने आना होगा। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर ने किया व आये हुय स्वजातिय बन्धुओं का आभार सागर कन्नौजिया ने किया।

बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल प्रधान, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिय, जिला महामंत्री अनूप कुमार एडवोकेट, नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया रसूलाबाद, महामंत्री अनिल कन्नौजिया, श्याम कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार कन्नौजिया, पत्तू कन्नौजिया सहित सैकड़ो स्वजातियबन्धु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular