Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जरूरतमन्दों की सबसे पुनीत कार्य: सीमा द्विवेदी

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नारीपुर गांव में शुक्रवार को गंगा देवी एवं मृदुला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करीब 1200 लोगों को कंबल एवं 3 सौ लोगों को शाल वितरित किया गया। आयोजक भोला मिश्र ने कहा कि कंबल वितरण का यह 22वां वर्ष है। ईश्वर जब तक चाहेगा यह अनवरत चलता रहेगा।
मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने कहा कि गरीबों को कंबल वितरित करना पुनीत कार्य है। भोला मिश्र अपने जन्मदिन पर हजारों लोगों की सेवा करते हैं इससे पुनीत कार्य कोई नहीं हो सकता। समाज के अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। आयोजक भोला मिश्र ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनुज दीक्षित, डा अलका प्रकाश पांडेय, ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी समेत अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा जय प्रकाश तिवारी व संचालन भास्कर पांडेय ने किया। आयोजक भोला मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुंगराबादशाहपुर चेयरमैन कपिलमुनि गुप्त, संजीव शुक्ल, मुन्ना मिश्र, मनोज द्विवेदी, दिनेश मिश्र, सुधीर तिवारी, पिंटू शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular