Monday, April 29, 2024
No menu items!

रक्तदान करके बचायी मां—बच्चे की जान

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। समाजसेवी लल्लन विश्वकर्मा ने शुक्रवार को रक्तदान करके गर्भवती महिला की जान बचायी। परिजनों ने समाजसेवी को धन्यवाद दिया। चिकित्सकों ने मां व बच्चे को सुरक्षित बताया। जानकारी के अनुसार खजुरा गांव की एक गर्भवती महिला को शुक्रवार सुबह तीव्र गति से पीड़ा होने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गर्भवती महिला के शरीर में खून की कमी बताते हुए दूसरे चिकित्सालय ले जाने को कहा। जैसे ही इसकी जानकारी समाजसेवी लल्लन को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर ब्लड डोनेट करके महिला की जान बचा ली। गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। चिकित्सक ने मां व बच्चों को सुरक्षित बताया। परिजनों ने ब्लड डोनर को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं यह सराहनीय कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular