Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की माता का निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

बृजेश् यादव/डा. प्रदीप दूबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ओइना गांव निवासी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला की माता रमा शुक्ला का 82 वर्ष की अवस्था में लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही प्रदेश भाजपा संगठन सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार को लखनऊ स्थित गोमती तट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया जहां उनके पुत्र मनीष शुक्ल द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गयी।
साथ में अग्रज डाॅ. आर.पी. शुक्ल एवं बिमलेश शुक्ल मौजूद रहे। स्व. शुक्ला एक धर्मपरायण एवं उदार हृदय की भद्र महिला थी। अन्तिम संस्कार में उपस्थित उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, शलभमणि त्रिपाठी, उपेन्द्र तिवारी सहित प्रदेश सरकार के तमाम मन्त्री, विधायक, सांसद एवं स्वजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular