Monday, April 29, 2024
No menu items!

जन चौपाल में सांसद बीपी सरोज ने दी जानकारी

गुलाब चन्द्र यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा भरहूपुर और जवंशीपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जन चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मछलीशहर लोकसभा के सांसद बीपी सरोज ने आम जनमानस के बीच में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने बताया कि भाजपा की सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने वाली सरकार है।

भाजपा की सरकार में गांव के गरीब किसान नौजवान महिलाओं और समाज के सभी तबकों के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार लोगों को राशन, पानी, बिजली, खेती—किसानी के लिए पैसे के साथ लोगों के इलाज के लिए पैसा और गरीब परिवार की कन्याओं की शादी के लिए भी व्यवस्था और चिंता कर रही है।

सांसद जी ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया और देश को विकसित बनाने के लिए सभी की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सांसद जी ने उपस्थित सभी लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाया। इस अवसर पर मड़ियाहूं के विधायक डा. आर.के. पटेल, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, अरविंद सिंह मखडू, राजेश सिंह, राजकृष्ण शर्मा, उधम सिंह, आशीष सिंह प्रधान सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular