Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों को दिया तोहफा

  • शपथ ग्रहण के समय नगरवासियों से किया वादा पूरा: कपिलमुनि

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद प्रांगण में 76वें स्वतन्त्रता दिवस पर नगरवासियों को एक अनमोल तोहफा दिया। आजादी के बाद से नगर में लगे जर्जर विद्युत तारों एवं उपकरणों को बदलने की माँग नगर की जनता दशकों से करती चली आ रही थी। अब तक मुंगराबादशाहपुर की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए नगरवासियों ने सैकडों बार धरना-प्रदर्शन किया और लगभग 50 बार सासंद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के यहाँ दौड़ लगाई लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी।

इतना ही नहीं, एक जनप्रतिनिधि ने तो बाकायदा एक कार्यक्रम आयोजित कर अपने निधि से 20 लाख रुपए विद्युत विभाग को देने की घोषणा भी कर दिया लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। विगत नगर पालिका चुनाव में नगर की बदहाल विद्युत आपूर्ति एक मुख्य चुनावी मुद्दा बना रहा जिस पर तबके प्रत्याशी रहे पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने अपनी नुक्कड़ सभाओं में नगरवासियों को यह आश्वस्त किया था कि यदि जनता ने उन्हें अपना प्यार और विश्वास दिया तो निश्चित ही वह 75 वर्षो से अधिक पुरानी जर्जर विद्युत व्यवस्था में बदलाव लाने का कार्य करेंगे।

जनता जनार्दन के अपार स्नेह से पालिकाध्यक्ष पड़ पर विजयी होने पर अपने शपथ ग्रहण के समय ही उन्होंने नगरवासियों की उपस्थिति में नगर की जर्जर विद्युत व्यवस्था को 15 अगस्त के पूर्व ठीक कराने का संकल्प लेते हुए कहा था कि जो काम सांसद, विधायक जैसे जनप्रतिनिधि नहीं कर सके, उसे मैं आपके आशीर्वाद से कराने का काम करूँगा। आज 15 अगस्त को जब सभी नगरवासी स्वतन्त्रता का उत्सव मनाया रहे थे, उसी समय पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने अपने सम्बोधन में नगर की विद्युत व्यवस्था में सुधार के अपने वादे को पूरा करने की जब घोषणा किया और नगर में जर्जर तारों को बदलने के लिए नए तार पालिका में आने की बात बताई तो लोग खुशी से झूम उठे। अध्यक्ष के इस कार्य की चर्चा करते हुए लोगों ने कहा कि इसीलिए कपिलमुनि का नाम विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular