Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डोर—टू—डोर कूड़ा कलेक्शन के लिये नगर पंचायत जफराबाद ने चलाया अभियान

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में ईओ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत डोर—टू—डोर कूड़ा उठाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ईओ कुँवर गौरव सिंह के साथ डीपीएम अमित यादव व डीजी स्वच्छ भारत मिशन खुशबू यादव ने वार्डों के लोगों से कूड़े को कूड़े के डिब्बे में ही फेंकने के लिए समझाते रहे। ईओ द्वारा चलाये गए इस अभियान की स्थानीय लोगोंं ने प्रशंसा किया।
इस अभियान के दौरान लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, सत्येंद्र नारायण तिवारी, सूरज राजभर, शाह दाऊद, राकेश गुप्ता, मोहम्मद तारिक अंसारी, सावन, राम सूरत, विकास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular