Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नागेन्द्र यादव अध्यक्ष एवं नवनीत सिंह मंत्री चुने गये

नागेन्द्र यादव अध्यक्ष एवं नवनीत सिंह मंत्री चुने गयेअमित सोनकर उपाध्यक्ष, नीति साहू कोषाध्यक्ष, हरेन्द्र यादव सम्प्रेक्षक व अवधेश यादव उपमंत्री
बृजेश यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की करंजाकला इकाई का चुनाव सम्पन्न हो गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश यादव की अध्यक्षता हुई चयन प्रक्रिया में नागेन्द्र यादव को अध्यक्ष चुना गया।
साथ ही उपाध्यक्ष अमित सोनकर, मंत्री नवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष नीति साहू, सम्प्रेक्षक हरेन्द्र यादव, उपमंत्री अवधेश यादव चुने गये। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी जिसके बाद उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके सभी का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सोनी मौर्या, संजीव मौर्य, दीपक यादव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। वहीं नवचयनित अध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने कहा कि साथियों की किसी भी जायज लड़ाई के लिये वह सदैव तत्पर हैं।

 


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular