Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आजाद सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

  • घर-घर पहुंचे श्री रामचरितमानस: संदीप जोगी

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। आजाद सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का महराजगंज के केवटली बाजार में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर पर आगमन हुआ जहां उन्होंने भगवान श्रीरामचंद्र, माता जानकी, लक्ष्मण का दर्शन करते हुये कहा कि विगत 10 मार्च को 551 श्री रामचरित मानस की प्रति एवं 51 विशिष्ट जनों का सम्मान एवं सनातन समागम का आयोजन जौनपुर में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री रामचरितमानस वितरण किया जहां वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य है कि हर घर में श्री रामचरितमानस पहुंचे और नवयुवक उसे पढ़कर सद्मार्ग पर चलें। मंदिर परिसर में दर्जनों लोगों को श्री रामचरितमानस की प्रति दी गई जहां मंदिर संरक्षक अमित पाण्डेय ने इस पुनीत कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। साथ ही ऐसे कार्य के लिए शुभकामना भी दिया। इस अवसर पर अखिलेश पाण्डेय, जितेंद्र त्रिपाठी, गिरीश पाण्डेय, वतन पाण्डेय, नागेंद्र मिश्र, सुरेंद्र तिवारी, आशीष पाण्डेय, आकाश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular