Monday, April 29, 2024
No menu items!

राष्ट्रीय छात्र परिषद ने जौनपुर नगर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

वंदेमातरम एवं भारत माता के जयघोष से गूंज उठा पूरा वातावरण
जौनपुर। राष्ट्रीय छात्र परिषद ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जो दीवानी न्यायालय से हाइडल परिसर होते हुए पानी टंकी, अंबेडकर तिराहा, कलेक्ट्री, रोडवेज, टीडी कॉलेज से होते हुये लाइन बाजार पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे गगनचुम्बी नारे लगाये गये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय छात्र परिषद के नगर अध्यक्ष निखिल सिंह, नगर महामंत्री मनसिज पाण्डेय, मंत्री अवनीश तिवारी, उपाध्यक्ष अतुल मिश्र, उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुंवर सिंह, मंत्री शिवम तिवारी, मंत्री नगर, उपाध्यक्ष आलोक तिवारी, रिशु सिंह, अश्वनी सिंह, सुंदरम सिंह, सत्यम सिंह, गोलू, निहाल निषाद, अमित यादव, मोनू, शिवम यादव, संदीप यादव, आयुष अस्थाना, मनीष यादव, अमन यादव, प्रिंस यादव, अंकित सिंह, संकेत सिंह, अश्मित सिंह, आयुष मिश्रा, शक्ति शुक्ला, प्रखर मौर्य, शिवम राय, कार्तिकेय सिंह, कृष्णा यादव, जसवीर प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, समिक पांडेय, सचिन गिरी, शशांक उपाध्याय, सूरज यादव, अंकित मौर्य, प्रियांशु उपाध्याय, अरुण यादव सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular