Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कुटीर पीजी कालेज के शिक्षा संकाय में मना राष्ट्रीय युवा दिवस

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत खालिसपुर खुर्द चक्के में स्थित कुटीर पीजी कॉलेज के शिक्षा संकाय में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्थापक एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर विभागाध्यक्ष सहित अन्य अध्यापकों के अलावा शिक्षा संकाय के समस्त प्रशिक्षणार्थियों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ सीबी पाठक ने युवा शक्ति का आह्वान करते हुए स्वामी जी के जीवन चरित्र से शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया। साथ ही बताया कि हमें ऐसे महान राष्ट्र नायकों के बताये मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

इसी क्रम में वरिष्ठ अध्यापिका डॉ नीता तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक डॉ सुरेंद्र दुबे, डॉ रामेश्वर मिश्र, डॉ योगेश पाठक, सतीश गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए स्वामी जी के कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मां सरस्वती वंदना शुभम यादव तथा व्याख्यान गरिमा चौबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन मधु उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उपेंद्र दुबे, हितेंद्र दुबे, राकेश कश्यप, रामप्यारी यादव, अंकित प्रजापति, आकाश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular