Monday, April 29, 2024
No menu items!

नवागत डीएम मांदड ने चौकियां धाम पहुंचकर टेका मत्था

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी रविंद्र मांदड ने शुक्रवार दोपहर शीतला चौकियां धाम पहुंचकर मां शीतला के चरणों में मत्था टेका। जनपद का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व जिलाधिकारी रविंद्र मांदड पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम पहुंचे जहां मन्दिर ब्राम्हण समाज अध्यक्ष पुरोहित महंत विनय त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी, संजय माली ने विधि विधान से मां शीतला का दर्शन पूजन कराने के पश्चात मां शीतला माता रानी जी का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। मां के दर्शन के पश्चात् जिलाधिकारी मंदिर सरोवर के पीछे स्थित काल भैरव मंदिर व हनुमान मंदिर में दर्शन दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि मां के दरबार में आने का सौभाग्य मिला। जल्द ही पूरे परिवार के साथ दर्शन पूजन करूगा। इस मौके पर सीडीओ सीलम साई तेजा, एसडीएम सदर ऋषभ देहराज पुंडीर, ईओ नगर पालिका पवन कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सुड्डू त्रिपाठी, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी अखिलेश तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular