Monday, April 29, 2024
No menu items!

नवागत डीएम ने सम्भाला कार्यभार

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड ने कलेक्ट्रेट परिसर के नजारत कार्यालय का निरीक्षण/अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से फाइलों का रख-रखाव एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कार्यालयों में आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, उनकी शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए उनकी समस्या का निस्तारण कराये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, पीडी जयकेश त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular