Monday, April 29, 2024
No menu items!

शाहगंज में जायसवाल युवा समाज की नयी कार्यकारिणी गठित

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर परिसर में जायसवाल यूवा समाज की बैठक हुई जहां जायसवाल युवा समाज की एक नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जायसवाल युवा समाज के नए अध्यक्ष रजनीश जायसवाल व महामंत्री प्रशांत जायसवाल बनाये गये।
अध्यक्ष रजनीश जायसवाल ने कहा किजायसवाल समाज देश के विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान रहा है। देश के उन्नति एवं विकास के लिए जायसवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। महामंत्री प्रशांत जायसवाल ने अपने संबोधन में जायसवाल यूवा समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई जिसमें होली मिलन समारोह, नवरात्र एवं रामनवमी के कार्य की सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर समस्त कार्यकारिणी व सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
इस दौरान जायसवाल युवा समाज के संरक्षक संदीप जायसवाल, संरक्षक मंडल कालीचरण जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पंकज जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, शुभम जायसवाल, विजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष धीरज जायसवाल, विधिक सलाहकार विशाल जायसवाल, मीडिया प्रभारी अनूप जायसवाल, मंत्री वेद प्रकाश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अनिल जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, अभिनंदन जायसवाल, शिवा जायसवाल आदि लोगों ने अपना पद ग्रहण किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular