Sunday, April 28, 2024
No menu items!

निहारिका ब्यूटी सैलून ने गणपति महोत्सव का किया आयोजन

  • भजन संध्या व झांकियों की हुई प्रस्तुति

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समाजसेविका व निहारिका ब्यूटी सैलून की निर्देशिका खुशबू जायसवाल ने अपने निवास स्थान पर गणपति महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान भजन संध्या व झांकियों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में रानी अग्रहरि, रीता सोनी, अन्नपूर्णा मोदनवाल, किरण चौबे ने अपने भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। आचार्य विनोद जायसवाल ने ढोलक वादन से भक्ति पूर्ण समां बांधे रखा। पूजन का शुभारम्भ दीप जलाकर खुशबू जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में रॉयल झांकी ग्रुप ने गौरा शंकर व गणेश जी की प्रस्तुति दी। खुशबू जायसवाल ने विधि विधानपूर्वक पूजन सम्पन्न कराया। इसके बाद खुशबू जायसवाल ने डांडिया महोत्सव के आयोजन की घोषणा की जो आगामी 28 अक्टूबर दिन शनिवार को आयोजित होना सुनिश्चित है।

उन्होंने भारतीय परम्परा, संस्कृति, विरासत को बचाये रखने के इस पहल में सभी की सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में संस्थाओं से जुड़ी महिलायें एवं सभी किट्टी समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. मौलश्री चित्रवंशी ने कहा कि इस तरह की भजन संध्या का आयोजन जरूर होना चाहिये। गोपेश्वर मंदिर की संयोजिका सुनीता अग्रवाल व आराधना अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमेशा होना चाहिये। नीलम अग्रहरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। रूपम जायसवाल, मुक्त जायसवाल, विश्वनी जायसवल, नीलू अग्रहरी, रेनू सेठ, सुषमा जायसवाल की देखरेख में प्रसाद वितरण किया गया। मधुर ध्वनि विस्तारक को बैजनाथ अग्रहरी ने निर्देशित किया।

इस अवसर पर गीता मुन्नी जायसवाल, अमिता गुप्ता, पिंकी गुप्ता, प्रियंका, तनु जायसवाल, श्वेता जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी, सीमा गुप्ता, दिव्या अग्रहरि, स्वाति गुप्ता, प्रशंसा गुप्ता, मोती अग्रहरी, सपना जायसवाल, संध्या गुप्ता, गीता अग्रहरी, संगीता अग्रहरी, आर्य जायसवाल, अंशुवाला सेठ, नूपुर अग्रहरि, किरण जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, नीलम जयसवाल, प्रभा अग्रवाल, प्रीति सेठ, सपना जायसवाल, रूपम, निवेदिता, नम्रता, प्रियंका चित्रवांशी, साक्षी गुप्ता, सरिता गुप्ता, मुस्कान, सोनाली, नीलू, आर्या, प्रशंसा, संध्या, सपना, प्रीति सेठ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular