Monday, April 29, 2024
No menu items!

7 से 10 जनवरी तक होगा नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

जौनपुर। परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आगामी 7 से 10 जनवरी 2024 तक गायत्री प्रज्ञा/महिला मंडल जज कालोनी पर होना सुनिश्चित हुआ है। शांति कुंज की केन्द्रीय हरिद्वार से आकर यह कार्यक्रम सम्पन्न करायेगी| 7 जनवरी को प्रात:काल 8 बजे से बहनों—भाइयों द्वारा जल कलश शोभायात्रा प्रज्ञा मंडल से निकालकर रोडवेज़, जेसीज़ होते हुए सद्भावना पुल स्थित माँ दुर्गा मंदिर तक जायेगी। पुनः आदि गंगा गोमती का पावन जल लेकर जोगियापुर के रास्ते प्रज्ञा मंडल तक आयेगी। सायंकाल संगीत एवं प्रवचन टोली द्वारा किया जायेगा।

8 जनवरी को प्रातःकाल 9 कुंडीय यज्ञ होगा और सायंकाल प्रज्ञा पराण कथा टोली द्वारा कही जायेगी। 9 जनवरी को प्रातः काल 8 बजे से 9 कुंडीय यज्ञ एवं विविध संस्कार टोली द्वारा सम्पन्न कराये जायेंगे तथा सायंकाल बहनों का प्रिय दीपयज्ञ टोली द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। 10 जनवरी यज्ञ का अंतिम दिन है। यह सूचना देते हुये आनन्द मिश्र एडवोकेट ने बताया कि उक्त आयोजन के लिये अभिषेक मिश्र, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र राय, पप्पू सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, निर्मला राय, गायत्री राय, अरुण बाला सिंह, गंगोत्री साहू आदि लगे हुये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular