Sunday, April 28, 2024
No menu items!

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर निषाद पार्टी ने की बैठक

जौनपुर। 14 फरवरी को कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद के जनपद आगमन को लेकर शहर के हिन्दी भवन में निषाद पार्टी की बैठक हुई। इस मौके पर उनके आगमन की तैयारी को लेकर गोरखपुर से आये प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रेज निषाद तथा जिलाध्यक्ष अमरनाथ केवट के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश सचिव डा. रामचरित्तर, रामराज निषाद, रामचन्दर निषाद, प्रांतीय अध्यक्ष महिला मोर्चा विद्या देवी, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा लाखू निषाद, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अरविन्द निषाद, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र निषाद, जिला सचिव अजय निषाद, जीतेन्द्र निषाद, विष्णु निषाद, सुरेन्द्र निषाद, नगर अध्यक्ष आशीष निषाद, जिला प्रचारक बैजनाथ निषाद, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा देवी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular