Monday, April 29, 2024
No menu items!

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनायी फूलन देवी की जयन्ती

पंकज बिन्द/बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के निषाद पार्टी के आरएनइपी जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद ने अपने आवासीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये आरती करते हुए जयंती मनाया। इस दौरान श्री निषाद कहा कि जुल्म और अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण के खिलाफ महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिए उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी। साथ ही शोषितों, वंचितों और पिछडों के हित में हमेशा आवाज उठाई थी।

आज उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। फूलन देवी नारी सम्मान सुरक्षा की प्रतीक हैं। गरीबों की आवाज बनकर उभरी थी जो पूरे विश्व में एक सशक्त न्याय की लड़ाई लड़ने वाली महिला के रूप में जानी जाती हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पंकज निषाद जलवंशी, अरविंद सोनकर, बांके लाल निषाद, दिनकर निषाद, रमेश नागर, मनोज निषाद, रामाश्रय, रामलाल मौर्य, जोगिंदर निषाद, महेंद्र निषाद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular