Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कांग्रेस पार्टी के वफ़ादार कार्यकर्ता अनिल बिन्द एडवोकेट हाईकोर्ट निवासी जमालपुर, मछलीशहर को प्रदेश सचिव तथा काली प्रसाद पाल एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर निवासी ग्राम सलेमपुर, जलालपुर को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।

यह जानकारी होने पर डा० राकेश मिश्र (मंगला गुरू) पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मल्हनी सहित लालजीत चौहान, फैसल हसन तरवेज, हुकुम सिंह, रेखा सिंह, विनोद सरोज, अली अंसारी, हीरा लाल पाल, छोटे लाल यादव, डा. राकेश उपाध्याय, राजीव सिंह, राजीव निषाद, अनिल रावत, सत्य प्रकाश दूबे, सन्तोष विश्वकर्मा, जीवधन गौतम, अनिल सरोज, शंकर प्रजापति, सुधाकर मौर्य, महेन्द्र बिन्द, विजय पटेल ने बधाई देते हुये पार्टी हाई कमान के इस निर्णय की सराहना किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular