Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विश्व क्षय दिवस पर पौष्टिक आहार किट वितरण एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

बदलते दौर में टीबी रोगियों के लिये कुछ करने की जरूरत: ठाकुर प्रसाद
मरीजों को अपनेपन का एहसास कराते हुये पूर्ण देखभाल सहयोग करें: अमित पाण्डेय
जौनपुर। नेहरू युवा केंद्र व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा जज कॉलोनी में विश्व क्षय दिवस पर पौष्टिक आहार किट का वितरण एवं जागरूकता अभियान व्यापक तौर पर चलाया गया जिसका उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए ठाकुर प्रसाद राय, नवीन सिंह, विजय पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बदलते दौर में टी.बी. रोगियों के लिए कुछ करने की जरूरत है। यदि हम सब सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें तो क्षय नियंत्रण कार्यक्रम को बल मिलेगा। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को कामयाबी के लिए व्यापक जन सहभागिता की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि आज सामाजिक जरूरत है कि हम टी.बी. मरीजों को अपनेपन का एहसास कराते हुए पूर्ण देखभाल सहयोग करें। इनका फॉलोअप अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य रूप से करें।
विशिष्ट अतिथि सदर हॉस्पिटल के एसटीएस नवीन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा टी.बी. रोगियों का इलाज पूर्णतया निशुल्क है। एक सप्ताह से अधिक खांसी आने पर न छिपाएं और न ही नजरअंदाज करें। विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति व सुभाष सरोज ने कहा कि संस्था द्वारा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का जागरूकता अभियान विद्यालय के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है जिससे लोग काफी जागरूक हुए हैं।
इसी क्रम में अतिथियों ने डॉ दिलीप सिंह और एसटीएस नवीन सिंह को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. दिलीप सिंह एडवोकेट ने किया। साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने काव्य पाठ करते हुए क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया।
उक्त अवसर पर मनीष सोनी, अतुल श्रीवास्तव, सुभाष चौधरी, रंजना शुक्ला, अमरेश पांडेय, विनोद यादव, सुरेश शुक्ला, फूलमती देवी, सुनील निषाद, शेषनाथ पाल, लालजी गौतम, महेश मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक संजय उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular