Saturday, May 18, 2024
No menu items!

सड़क सुरक्षा को लेकर दिलाई गई शपथ

अजय पाण्डेय
जौनपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में जनपद के समस्त ट्रक, टैम्पो, बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा का शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। जनमानस से सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन किये जाने पर बल दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular