Monday, April 29, 2024
No menu items!

बच्चों को दिलायी गयी यातायात नियमों की शपथ

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में सड़क सुरक्षा माह 2023 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप गुप्ता के निर्देशन में सम्भागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला सहित उपनिरीक्षक शिवबदन यादव की उपस्थिति में यातायात जागरुकता कार्यक्रम के तहत शिया पीजी कालेज सुतहट्टी के बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी। यातायात नियमों की जानकारी, जागरुकता, उपयोगिता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।
यातायात नियमों के पालन के लिये प्रेरित किया गया। तत्पश्चात शहर क्षेत्र के अलग–अलग स्थानों पर अवैध पार्किंग, सिटबेस्ट, हेलमेट, ड्रंकन ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग कर वाहन चलानें वालों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक भी किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। यातायात नियमों के उल्लंघन में की गयी कार्यवाही के अनुसार सम्पूर्ण चाला 205, सम्पूर्ण राज 279,500 एवं सीज किए गए वाहन 2 हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular