Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पिकप की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में पिकप की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छोटे लाल (60) पुत्र सहदेव अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी सामने से आ रही पिकअप अनियन्त्रित होने से वह उसकी चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन तत्काल उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक अशोकपुर कलाॅ निवासी विपिन वर्मा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular